
पीलीभीत। सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और सभासदों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद की आय बढ़ाने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे निर्माण कार्यों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रदेश की जीडीपी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इसे और ऊंचाई तक ले जाने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश की सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर हुए हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत “अमृत काल” की ऐतिहासिक यात्रा पर अग्रसर है। स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हर नागरिक में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। इस महायात्रा में उत्तर प्रदेश स्वयं को विकसित भारत का अग्रदूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और जनता के विश्वास से आज उत्तर प्रदेश “बीमारू राज्य” के कलंक से बाहर निकलकर नए भारत के “ग्रोथ इंजन” के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अधिकारी सहित सभासद इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
More Stories
टेंडर घोटाले का पर्दाफाश! 2.74 करोड़ के टेंडर रद्द
बरखेड़ा विधायक ने सीएचसी में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का किया शुभारंभ
विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के जनता दरबार में उमड़ी भीड़